हल्द्वानी। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर की आग से झुलसी बिजनौर (यूपी) जिले के मोहम्मद राजौरी अफजलगढ़ निवासी शफीक अहमद की पत्नी अफरोज (23) की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई।
अफरोज बृहस्पतिवार को घर में खाना बना रही थी। अचानक लीक हुए सिलिंडर में आग लग गई। इस बीच अफरोज रसोई से बाहर नहीं निकल सकी। पत्नी ने शोर मचाया तो चीख पुकार सुनकर पति आग बुझाने पहुंचा। इस दौरान पति भी आंशिक रुप से झुलस गया। परिवार के लोगों ने दोनों को एसटीएच में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पति का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।