ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर पुलिस ने 800 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी जा रही है।
बृहस्पतिवार की रात को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को छोटा रामपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र कुमार पुत्र लालाराम निवासी कुंजलपुर थाना बन्नादेवी अलीगढ़ हाल निवासी सेलाकुई और आकिल पुत्र आशिक निवासी छोटा रामपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि धर्मेंद्र के पास से 250 ग्राम और आकिल के पास से 550 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मिर्जापुर से सस्ते दामों पर चरस खरीदने की बात कबूली। वह इस चरस को क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों और मजदूरों को फुटकर में अधिक दाम पर बेचा करते थे।