फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग ने दिए वक्फ संपति के खुर्द बुर्द मामले में कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर काठगोदाम स्थित वक्फ संपत्ति को खुर्द बुर्द करने और दरगाह की धनराशि के दुरुपयोग की आशंका मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नई बस्ती काठगोदाम निवासी तस्कीन अहमद ने नवंबर में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय को पत्र भेजकर कहा था कि हजरत शेर अली शाह बाबा दरगाह का प्रबंधन कर रहे कमेटी के दो सदस्यों द्वारा निहित स्वार्थ सिद्धि के लिए अपराधिक गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को कमेटी में शामिल कर नई प्रबंध कमेटी गठित करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा गया है कि दरगाह के गुल्लकों और दानपात्रों से एकत्र की गई 15 लाख रुपये की धनराशि ट्रेजरी में जमा है जबकि लगभग तीन लाख रुपये अभी भी गुल्लकों और दान पात्रों में हैं। आशंका व्यक्त की गई है कि उक्त लोग दरगाह की धनराशि और वक्फ की संपत्ति को खुर्द बुर्द कर सकते हैं। तस्कीन अहमद ने मंत्रालय से इस मामले की जांच कराने और उक्त धनराशि का उपयोग दरगाह के विकास कार्यो में कराने की मांग की थी। मामले में राष्ट्रीय अल्प संख्यक आयोग के सचिव ए सेनगुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें