हल्द्वानी। शहर के युवाओं को नशेड़ी बनाने वाला एक और स्मैक तस्कर सोमवार को पुलिस के हाथ चढ़ गया। वह छह महीने पहले ही कुवैत से लौटा है और यहां आकर फिर से स्मैक की तस्करी में जुट गया। मंडी पुलिस ने उसके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद की है।
मंडी चौकी प्रभारी दिनेश नाथ महंत अपनी टीम के साथ सतवाल पेट्रोल पंप के पास बैठे थे। इस बीच एक युवक को शक के आधार पर पकड़ा तो उसके पास 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसने नाम शानू निवासी सिसौलीकलां किच्छा (ऊधमसिंह नगर) बताया। पता चला कि वह कई साल से इस धंधे में शामिल है। छह महीने पहले ही वह कुवैत से लौटा है। हल्द्वानी के कई युवक उसे फोन कर बुलाते हैं। सोमवार को भी वह सप्लाई देने आया था। बता दें कि मंडी पुलिस ने रविवार को भी किदवईनगर निवासी अमन सिद्दीकी और बरेली जिले के मीरगंज जालौन निवासी परवेज को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।