फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाज ने श्रद्वालु की कार का शीशा तोड़ उड़ाया बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेकने आए श्रद्धालु की कार का शीशा तोड़ टप्पेबाजों ने बैग पार कर लिया। बैग में साढ़े सात हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित जरूरी कागजात थे। टप्पेबाज गुरुद्वारा परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बरेली निवासी कुलदीप पुत्र रामसेवक मिश्रा पत्नी संग रविवार को कार (यूपी25सीए-4308) से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में दर्शन करने आया था। गुरुद्वारा पार्किंग में जगह न होने से उन्होंने अपनी कार लगंर हाल के पास खड़ी कर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने चले गए। लौट के आए तो देखा कार का शीशा टूटा हुआ है।
कार में रखा बैग उनकी पत्नी का बैग गायब था। पीड़ित ने बताया कि पर्स में 7500 रुपये नकद, पैन कार्ड, आधार, एटीएम कार्ड, चांदी की पायल तथा दो चेकबुक थीं। पीड़ित ने तत्काल गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह को अवगत कराया। प्रबंधक की सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मौके पर पहुंच घटना की छानबीन की। मामले में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें