फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी खनन क्षेत्र में झोपड़ी से मिली 71 बोतल विदेशी मदिरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में आबकारी टीम ने कोसी नदी खनन क्षेत्र में छापामारी कर एक झोपड़ी से 71 बोतल विदेशी मदिरा बरामद की, जबकि माफिया मौके से फरार हो गया।
रविवार देर रात आबकारी निरीक्षक एनएस मर्तोलिया, निरीक्षक विष्णु थापा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोसी नदी खनन क्षेत्र कोसीघाट स्थित एक झोपड़ी में छापा मारा तो प्लास्टिक के कट्टों में सील टूटी 71 बोतलों में अवैध विदेशी मदिरा बरामद की। बोतलों पर फोरसेल अरुणाचल प्रदेश ओनली और मै मौर्या डिस्टलरी एंड बोटलर्स प्रा. लि. इंडस्ट्रीयल एरिया फेज -1 चंडीगढ़ अंकित था।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने बोतलें जब्त कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। टीम में जोनी कुमार, पवन कुमार, पारस, सुरजीत, जगत सिंह, महेंद्र, रवि प्रताप, सूरज आदि थे। बताते हैं कि कोसी नदी क्षेत्र में बाहर से मदिरा लाकर बेची जाती है। क्षेत्र के प्रभावशाली लोग शराब की तस्करी करते हैं। क्षेत्र के होटलों में भी चंडीगढ़ और हरियाणा मार्का की शराब बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें