फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में पागल किशोरी स्कूल के बजाए पहुंची प्रेमी के घर

विज्ञापन
प्रेम
विज्ञापन
नैनीताल। प्रेम दीवानी एक किशोरी बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज छोड़कर प्रेमी के घर जा धमकी। किशोरी युवक और उसके परिजनों पर विवाह के लिए दबाव बनाने लगी। इसके बाद परिजन दोनों को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक किशोरी को समझाया। इसके बाद किशोरी अपने माता-पिता के साथ जाने को राजी हुई।
विज्ञापन

अयारपाटा क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार की सुबह दुर्गापुर क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय अपने प्रेमी के घर आ धमकी। उसने युवक और उसके परिजनों से दो टूक कहा कि वह अपना घर छोड़कर आई है अब वह युवक से शादी करेगी। काफी समझाने के बावजूद वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इस पर युवक के माता-पिता अपने पुत्र व किशोरी को लेकर मल्लीताल कोतवाली आ गए और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। कोतवाली में मौजूद उपनिरीक्षक पीएस मर्तोलिया ने युवती के माता-पिता को भी कोतवाली बुला लिया। पुलिस ने उसे समझाया कि अभी उसकी विवाह की उम्र नहीं हुई है। नाबालिग होने के चलते उसका विवाह नहीं कराया जा सकता है। किशोरी बमुश्किल अपने परिजनों के साथ जाने को तैयार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें