फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट चलाने वाली महिलाओ से नही उगल पा रही है कोई ठोस जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र की महिलाओं का गैंग नकली नोट चलाने शनिवार को यहां आया था लेकिन एक दुकानदार की सूझबूझ से दो महिलाओं को पकड़ लिया गया था, लेकिन न तो पुलिस उनके साथियों को पकड़ सकी और न ही नकली नोटों का स्रोत ही खोज सकी।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा क्षेत्र की चार महिलाओं ने नौ दिसंबर को तहसील लाइन के पास दो हजार रुपये का नकली नोट देकर जूते खरीदे थे। जब दुकानदार को नोट नकली होने का एहसास हुआ तो उसने दो महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने शहाना निवासी ग्राम तुमड़िया मोती मस्जिद के पास ठाकुरद्वारा और शबनम निवासी बाजार गंज छीपियां ठाकुरद्वारा के खिलाफ आईपीसी की धारा 489ए, बी, सी, ई के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस, खुफिया विभाग के तमाम अफसरों ने उनसे घंटों पूछताछ की लेकिन न तो उनके साथियों का पता चला और न ही नोट के स्रोत का। इस कारण 10 दिसंबर को दोनों का चालान कर दिया गया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि महिलाएं कुछ नहीं बता सकीं। वह अपने नाम तक गलत बता रही थी। उनकी यहां कोई रिश्तेदारी भी नही थीं। इसलिए ठाकुरद्वारा से खरीदारी करने इतनी दूर आना शक पैदा कर रहा है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि गिरफ्तार महिलाओं समेत मौके से फरार अन्य महिलाओं ने भी कई नोट चलाए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें