गरुड़ (बागेश्वर)। थाना बैजनाथ पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक पिकप की तलाशी में चीड़ की अवैध इमारती लकड़ी बरामद की। रेंजर ने वन एक्ट के तहत वाहन मालिक पर केस दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल ने बताया कि थाना बैजनाथ के पुलिस कर्मी बृहस्पतिवार रात टीट बाजार में गश्त कर रहे थे। तभी पुलिस ने पिकप (यूके 2टीए 0090) में 63 तख्ते और 31 चीड़ की बल्लियां बरामद कीं। थानाध्यक्ष ने बरामद लकड़ी और वाहन को रेंजर गढ़खेत के सुपुर्द कर दिया।
रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि पिकप स्वामी धन सिंह मेहरा निवासी भकुनखोला के खिलाफ वन एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर कर लिया गया है। इस दौरान वन रेंजर गढ़खेत हरीश खर्कवाल, वन रेंजर बैजनाथ श्याम सिंह करायत आदि थे।