फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ की एक विधवा से शादी करने के वादे से मुकरने पर विधवा ने प्रेमी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने विधवा का मेडिकल कराने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा का गांव के अविवाहित युवक संजय कुमार (24) से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने विधवा से शादी करने का वादा किया था।

शादी के वादे से मुकरने पर विधवा ने युवक के खिलाफ थाना बैजनाथ में प्राथमिकी दर्ज करा दी। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दो सात तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस ने विधवा की तहरीर पर युवक के खिलाफ 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि विधवा का मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में मेडिकल कराने के बाद उसके बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहराई से पुलिस जांच कर रही है। फरार युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें