बागेश्वर। रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू पुल के पास रहने वाले इमरान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि चौक बाजार में उनकी साड़ी की दुकान है। उन्होंने अपने पड़ोसी को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। बार-बार मांगने पर भी पड़ोसी रुपये नहीं लौटा रहा है।