फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तोड़ीं शराब की दो भट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के निर्देश पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कैलाश नदी के किनारे अवैध शराब के खिलाफ कांबिंग अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम मटिहा में नदी के किनारे दो भट्ठियां तोड़कर सैकड़ों लीटर लाहन नष्ट कर दी। वहीं टीम को देखकर तस्कर भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब भी बरामद की। एसओ कुमार ने बताया कि फरार तस्कर मटिहा गांव के जगीर सिंह पुत्र बग्गा सिंह, अंबू सिंह पुत्र काला सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में एसआई ललित चौधरी, कांस्टेबल रोहित गोस्वामी, हरीश प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें