फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल व यूएसनगर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर लगे अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीआईजी पूरन सिंह रावत ने सोमवार को कुमाऊं के सभी पुलिस कप्तानों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि दीपावली पर पुलिस चौकसी बरते। कहा कि मंडल में जो भी घटना घटित हो उसकी सूचना शीघ्र उन्हें दी जाए।
विज्ञापन

डीआईजी रावत ने कहा कि नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी होना चिंता का विषय है। कहा कि जिलों में कर्मचारियों में निरंतर संवाद करने और उनका मनोबल बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों को शीघ्र पुरस्कृत किया जाए। उन्होंने चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने, दीपावली को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस कर्मियों को नियुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक के दौैरान पुलिस मैन आफ द मंथ का पुरस्कार थानाध्यक्ष मुखानी कमाल हसन को दिया गया। बैठक में एसएसपी नैनीताल जन्मजेय खंडूरी, एसएसपी ऊधमसिंह नगर डा.सदानंद दाते, एसएसपी अल्मोड़ा बी रेणुका, एसपी चंपावत रामचन्द्र रायगुरू, एसपी पिथौरागढ़ अजय जोशी, एसपी बागेश्वर मुकेश कुमार सहित डीआईजी कार्यालय के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें