बाजपुर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति शोषित वर्ग उत्थान समिति कार्यकर्ताओं ने 24 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और तहसीलदार केपी सिंह को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। रविवार को समिति महामंत्री डोरीलाल सागर की अगुवाई में दलित, पिछड़े वर्ग के लोग तहसील पहुंचे।
उन्होंने प्रदर्शन कर विधवा, विकलांग, किसान आदि पेंशन बढ़ाकर दो हजार रुपए प्रतिमाह करने, इंदिरा आवास की राशि एक लाख रुपये, तराई क्षेत्र में बीस साल से काबिज लोगों को भूमि से बेदखल नहीं करने आदि की मांग की। इससे पूर्व श्रीराम धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में 24 बिंदुओं पर चर्चा की गई।