फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाल को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने कोतवाल वीडी उनियाल का घेराव किया। कोतवाल ने 24 घंटे तक भीतर आरोपी की गिरफ्तारी करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


17 अगस्त को गांव हरलालपुर निवासी महबूब को विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित मांस बेचते रंगेहाथ पकड़ा था। हंगामा होने पर आरोपी प्लास्टिक में मांस बंधा छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में विहिप के जिलामंत्री यशपाल राजहंस की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने मांस को जांच के लिए मथुुरा लैब भेजा था।

विहिप जिलामंत्री राजहंस ने बताया कि जांच रिपोर्ट में प्रतिबंधित मांस होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने जांच आने पर आरोपी की गिरफ्तार करने की बात कही थी। बुधवार को दर्जनों विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर कोतवाल वीडी उनियाल का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें