फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में लिप्त सभी की गिरफ्तारी न होने से व्यापारी गुस्से में

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भाजयुमो नेताओं द्वारा दो युवा व्यापारियों के साथ की गई मारपीट के मामले में अभी तक पांच अन्य लोगों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में व्यापार मंडल ने 3 सितंबर को नैनीताल बंद की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दूसरी ओर व्यापार मंडल के बंद को होटल एसोसिएशन ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है। व्यापार मंडल ने शनिवार को दोपहर बाद लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को बंद की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में व्यापारियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने 29 अगस्त को रवि कन्याल को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। उस वक्त व्यापारियों ने अपना आंदोलन इस चेतावनी के साथ स्थगित कर दिया था कि अगर 2 सितंबर तक अन्य पांच आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तो वह 3 सितंबर को नैनीताल बंद करेंगे। मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने बताया कि तय समय सीमा के भीतर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए व्यापारियों को नैनीताल बंद करना पड़ रहा है। नेगी के मुताबिक सभी व्यापारी 3 सितंबर को दोपहर एक बजे मल्लीताल रामलीला मैदान में जमा होंगे वहां पर सभा होगी। इसके बाद जुलूस की शक्ल में व्यापारी मल्लीताल कोतवाली जाकर वहां पर प्रदर्शन करेंगे। लोगों को बंद की जानकारी दोपहर बाद लाइडस्पीकर के माध्यम से व्यापार मंडल के उप सचिव विवेक वर्मा, पूर्व संगठन मंत्री शाकिर अली, तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष भुवन लाल साह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर व मो.नईम अहमद ने दी।
दूसरी ओर तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष भुवन लाल साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 3 सितंबर को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला लिया गया। बैठक में विक्रम राठौर, ममता जोशी, हेमंत रूबाली, कनक साह, ललित मोहन जोशी, मो.हनीफ, ललित तिवारी, अजय, अतुल पांडे, प्रवीण बिष्ट, नासिर खान, विक्की लांबा, विनोद मनराल आदि मौजूद थे। इस बीच होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश शाह ने कहा कि व्यापार मंडल के बंद को होटल एसोसिएशन का पूरा सहयोग रहेगा। उधर, नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य ने भी व्यापारियों के रविवार बंद को समर्थन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन


-अभी तक पुलिस मां नंदा देवी मेले में व्यस्त थी, मेले की व्यस्तता के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है, मामले में दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और विवेचना जारी है। -हरीश चंद्र सती, एएसपी नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें