फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा एजेंट ने मृतक के मिले 11 लाख रूपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बीमा एजेंट ने एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद उसके बीमे के 11 लाख रुपये हड़प लिए। मृतक की पत्नी को जब पता चला तो उसने रामनगर कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्राम सांवल्दे निवासी उपासना का विवाह स्वार रामपुर के ग्राम मुसवाड़ा के दिनेश चन्द्र से हुआ था। शादी के कुछ साल बाद उसने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस से अपने पति का बीमा कराया था। उसने बाजपुर के एक्सिस बैंक में संयुक्त खाता भी खुलवाया। उपासना ने बताया कि उसके पति दिनेश के देहांत के बाद बीमा कंपनी एजेंट अजय निवासी मेघावाला थाना जसपुर उसके पास आया और उपासना से दिनेश का मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम आदि यह कह कर ले गया कि उसके पति के बीमे के पैसे दिलवाएगा। जब काफी समय तक अजय वापस नहीं आया तो उसने अजय से फोन पर संपर्क किया। आरोप है कि अजय ने उससे कहा कि अभी तुझे पैसे की क्या जरूरत है। जब उपासना ने बाजपुर बैंक जाकर अपने खाते की डिटेल मांगी तो उसमें से मैक्स इंश्योरेन्स कंपनी ने 11 लाख तीन हजार 753 रुपये डाले थे जो कि अजय ने निकाल लिए। उपासना ने रामनगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें