फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन का इंतजार कर रहे सिड्कुलकर्मी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिडकुलकर्मी से लूट मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। थाने से कुछ दूरी पर हुई घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया है। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सिडकुल में नौकरी करने वाले अल्मोड़ा जिले के धारानौला निवासी देवेश तिवारी बृहस्पतिवार रात होली पर घर जाने के लिए रात 10:30 बजे रोडवेज बस स्टेशन पहुंचे। वहां बस नहीं मिलने पर वह स्टेशन के पीछे सड़क किनारे वाहन का इंतजार करने लगे तभी एक युवक उन्हें गाड़ी दिलाने के बहाने कुछ आगे ले गया। इसी बीच युवक और उसके दो साथियों ने सिडकुलकर्मी का मुंह बंद कर पीटा और उनसे सेमसंग का मोबाइल, एटीएम कार्ड, छह हजार रुपये लूटकर भाग गए। सूचना पर देवेश के पिता राजस्व उपनिरीक्षक भुवन चंद्र तिवारी शुक्रवार को थाने आए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें