फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार अध्यापक की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुंवरपुर चौराहेे पर कार की टक्कर से बृहस्पतिवार की रात बुलेट सवार अध्यापक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। चालक कार छोड़कर भाग गया। लोगों ने कार की आग बुझाई। काठगोदाम पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कुंवरपुर निवासी प्रेम सिंह नगारी (52) मोतीनगर स्थित इंटर कॉलेज में व्यायाम शिक्षक के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात वह बुलेट से काठगोदाम मार्ग से होते हुए घर लौट रहे थे। कुंवरपुर चौराहे पर पहुंचते ही चोरगलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बुलेट में टक्कर मार दी। प्रेम सिंह नगारी गिर पड़े। हादसे के बाद कार में आग लग गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शिक्षक को एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काठगोदाम थानाध्यक्ष संजय जोशी मौके पर पहुंचे। पुलिस देर रात तक फरार चालक की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन


पत्नी जैंती में है अध्यापिका
ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना के शिकार अध्यापक प्रेम सिंह नगारी की पत्नी बीना नगारी अल्मोड़ा जिले के जैंती स्थित इंटर कालेज में अध्यापिका हैं। उनका बेटा वरुण नगारी इंटर में पढ़ता है। एक बेटी जयपुर और दूसरी दिल्ली में रहती हैं। प्रधान ने चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें