फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों और घर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुंवरपुर मल्ला चौराहा स्थित दो दुकानों का शटर तोड़कर चोरों ने हजारों की नगदी चुरा ली। वहीं मुखानी के छड़ायल सुयाल में भी एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने एक घर से 12 हजार रुपये, चांदी के सिक्के चुराए। मौका मुआयना कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कुंवरपुर मल्ला चौराहे पर ग्राम लछमपुर निवासी नवीन पलड़िया की परचून, नयागांव निवासी विनय बडोला की बिजली के सामान की दुकान है। सोमवार रात चोरों ने इन दोनों दुकानों के ताले तोड़ दिए। अंदर घुसकर चोरों ने नवीन की दुकान से 15 हजार से अधिक रुपये और विनय की दुकान से 34 हजार से अधिक नगदी चुरा ली। चोरों ने सामान बिखेर दिया। सुबह बडोला के दुकान की टीवी बाहर फेंकी मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद काठगोदाम पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुुलिस घटना के पीछे नशेड़ियों पर शक जता रही है। इधर छड़ायल सुयाल निवासी गजराज सिंह परिहार दिल्ली स्थित एक कंपनी में कार्य करते हैं। घर में बूढ़ी मां और किराएदार रहते हैं। बूढ़ी मां रिश्तेदारी में गई थी और किराएदार भी दीपावली के त्योहार पर अपने गांव गया था। इस बीच चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर गजराज के घर से 12 हजार रुपये नगदी और चांदी के छह सिक्के चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद मुखानी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।


चोरी की घटनाओं को लेकर एसपी सिटी को घेरा
हल्द्वानी। देवभूमि युवा व्यापार मंडल ने चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर एसपी सिटी कार्यालय में घेराव और प्रदर्शन किया। एसपी सिटी ने व्यापारियों की शिकायतें सुनने के बाद चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। देवभूमि युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज जोशी ने मंगलवार को एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव से मुलाकात की। व्यापारियों ने बताया कि मंगलपड़ाव क्षेत्र स्थित अशोक मुलानी की दुकान में हुई लाखों की चोरी, बैग से नगदी उड़ाने जैसी घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका। इसी प्रकार शहर में अन्य चोरियों के बारे में पुलिस पता नहीं लगा सकी। व्यापारियों ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों की जानकारी दी। व्यवसायियों ने चेताया कि घटनाओं का शीघ्र खुलासा न होने पर व्यवसायी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एसपी सिटी ने घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने का भरोसा दिया है। इनमें मुरली मनोहर मुलानी, सुरेश मुलानी, जय मुलानी, सुनील कश्यप, मदन बोरा, महेश गोस्वामी, कृपाल मेहरा, रविंद्र बिष्ट, सागर अधिकारी, प्रमोद कुमार, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें