हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने देवर के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में देवर ने अपनी भाभी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसने मारपीट की थी। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि बनभूलपुरा निवासी युवती की शादी गदरपुर में हुई है। उसका पति बंगलूरू में नौकरी करता है। आरोप है कि ससुराल में देवर ने अपनी भाभी से जोर जबरदस्ती की। उसने भाभी का दुराचार किया। विरोध करने पर उसने मारपीट की थी। इस घटना से उसका गर्भ ठहर गया और उसका गर्भपात कराना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने देवर शादाब का खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। चूंकि घटनास्थल गदरपुर का है। इस कारण मुकदमे को गदरपुर थाने को स्थानांतरित किया जाएगा।