फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उद्यमी के भाई पर जेल में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। खुर्पाताल की महिला उद्यमी और अधिवक्ता के विवाद में जेल गए महिला के भाई गौरव मेहरा पर जेल में हमला हो गया। घटना का खुलासा तीसरे दिन उस समय हुआ, जब बंदी के परिजन उससे मिलने पहुंचे। जेल प्रशासन ने मारपीट की घटना होने की पुष्टि की है। बहरहाल, जेल में हुए बंदी पर हमले से जेल की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन

नौ मई को खुर्पाताल निवासी महिला उद्यमी सरिता नेगी और अधिवक्ता रवि कनवाल के बीच विवाद हुआ था। अगले दिन दोनों पक्षों की ओर से मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने महिला एवं उसके रिश्तेदारों पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया, जबकि अधिवक्ता पक्ष पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ। पुलिस ने महिला के भाई गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बृहस्पतिवार को परिजन गौरव से जेल में मिलने पहुंचे तो पता चला कि उस पर हमला हुआ है। गौरव के भाई गोविंद सिंह ने बताया कि जेल में उनके भाई पर हमला किया गया है। गौरव को मुंह और पेट में गंभीर चोटें आईं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम उन्हीं लोगों के इशारे पर हुआ, जिनसे उनका विवाद चल रहा है। वह शुक्रवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर गौरव का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में गौरव की आंत बढ़ गई थी, जिसका बीडी पांडे जिला अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। ऐसे में परिजन अनहोनी की आशंका के चलते डरे हैं। गोविंद ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

जिला बार के अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त
महिला सरिता नेगी को अरेस्ट स्टे मिलने के बाद बृहस्पतिवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त कर दी। इससे पहले सुबह 11 बजे अधिवक्ता एसएसपी सुनील कुमार मीणा से मिले। अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस की हीलाहवाली के चलते महिला अरेस्ट स्टे लेने में कामयाब हो गई है।
अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। एसएसपी कार्यालय में मौजूद सीओ सिटी विजय थापा, इंस्पेक्टर मल्लीताल ध्यान सिंह, एसओ तल्लीताल राहुल राठी ने अधिवक्ताओं के कुछ सवालों के जवाब दिए, लेकिन अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हुए। बाद में अधिवक्ताओं ने बार सभागार में बैठक कर शुक्रवार से काम पर लौटने की घोषणा की।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर कंसल ने बताया कि महिला को हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे मिल गया है। ऐसे में महिला की गिरफ्तारी के लिए चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से अधिवक्ता कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें