फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्करी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
ड्रग्स की लत
विज्ञापन
अल्मोड़ा/हल्द्वानी। यूपी से स्मैक अल्मोड़ा पहुंचाई जा रही है और यहां के युवाओं, स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को नशे का लती बनाया जा रहा है। मंगलवार को अल्मोड़ा की एसओजी टीम ने पॉलीटेक्निक के छात्र और हल्द्वानी में फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी को स्मैक के साथ धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने स्वीकारा कि यूपी से खरीदकर महंगे दामों में अल्मोड़ा में छात्रों को स्मैक बेचते हैं।
विज्ञापन

नया सवेरा आपरेेशन के तहत एसओजी टीम अल्मोड़ा में लोधिया बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। बाइक (यूके-04-0948) सवार बख्शीखोला जाखनदेवी निवासी पारस जोशी (24) की तलाशी ली तो उसके पास से करीब तीन ग्राम पांच मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि पारस पॉलीटेक्निक कॉलेज नैनीताल का तृतीय वर्ष का छात्र है। वह बहेड़ी से मुस्तफा नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर अल्मोड़ा के स्कूल, कॉलेजों के छात्रों और युवाओं को बेचता था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बाइक सीज कर दी है।
इधर, हल्द्वानी में एसएसआई विजय मेहता की अगुवाई में पुलिस टीम वर्कशॉप लाइन रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच खत्याड़ी (अल्मोड़ा) निवासी आशीष उर्फ गोलू की तलाशी लेने पर उसके पास से साढ़े तीन ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि आशीष उर्फ गोलू बीकॉम पास है। वह अल्मोड़ा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। वह बिलासपुर (यूपी) से स्मैक खरीदकर अल्मोड़ा के स्कूल और कॉलेजों के छात्रों को महंगे दामों पर बेचता था।
विज्ञापन



पॉलीटेक्निक के छात्र और फाइनेंस कंपनी
के कर्मचारी को स्मैक के साथ पकड़ा
यूपी से स्मैक लाकर अल्मोड़ा में छात्रों और युवाओं को बना रहे नशेड़ी

व्यापारी भी बन रहे स्मैक के आदी
अल्मोड़ा। स्मैक के साथ पकड़ा गया पॉलीटेक्निक का छात्र लंबे समय से स्मैक तस्करी में लगा था। वह अल्मोड़ा नगर और आसपास के स्कूलों, कॉलेज के छात्रों के अलावा स्थानीय व्यापारियों को भी स्मैक बेचता था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने छात्र से कई लोगों के नाम उजागर करा लिए हैं जिन्हें स्मैक बेची जा रही थी। पुलिस अब स्मैक खरीदने वाले युवाओं और व्यापारियों से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें