फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमरानी की डीपीआर पर सहमति

विज्ञापन
dam
विज्ञापन
हल्द्वानी। सांसद भगत सिंह कोश्यारी का कहना है कि जमरानी बांध परियोजना की डीपीआर पर केंद्र सरकार सहमत हो गई है। जल्द ही इसकी तकनीकी सलाहकार समिति से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। वह जल्द ही इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रियंका मुंह न खोले तो ही बेहतर है।
विज्ञापन

यहां सरस मेला परिसर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कोश्यारी से पूछे जाने पर कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद भाजपा के लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं कि अब तक प्रियंका ने जबान नहीं खोली है। कोश्यारी ने कहा कि प्रियंका अच्छी है, सुंदर है। मुंह खोले तो न खोले उसमें मैं क्या कर सकता हूं। प्रियंका मुंह न ही खोले तो बेहतर होगा। जमरानी बांध के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय जलायोग की हीलाहवाली पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मेरे सामने ही अधिकारियों को डांट लगाई थी। कहा था कि पांच बार डीपीआर क्यों मांगी गई है। जल्द जमरानी बांध की मंजूरी दें। उन्होंने कहा कि अब डीपीआर पर सहमति हो गई है। इसकी जल्द टीएसी होने की उम्मीद है। वह मामले में लगातार नजर रखे हुए हैं और जल्द ही प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इसे मंजूरी दिलाएंगे।
विज्ञापन


प्रियंका मुंह बंद रहे तो अच्छा: कोश्यारी
जमरानी पर केंद्र की सहमति, जल्द पीएम से मिलेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें