फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट भी लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट भी लगा दिया है। पुलिस का कहना है कि तीनों ने गिरोह बनाकर बाहरी राज्यों से लोगों के महंगे वाहन चुराए हैं। पकड़े गए तीनों के पास से अब तक चार लग्जरी कारें सहित 23 स्कूटियां बरामद हो चुकी हैं। मामले में लिप्त अन्य लोगों की तलाश में पुलिस अभी भी जुटी हुई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि एक माह पूर्व पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया था। सबसे पहले यहां धोबी मोहल्ला निवासी अतिकुर रहमान को गिरफ्तार किया गया। अतिकुर ने बताया कि चोरी के वाहन उसका दिल्ली निवासी बहनोई अमजद खान उसे उपलब्ध कराता है और वह इन्हें रानीखेत में बेचता है। उसके पास से 10 स्कूटियां और चार लग्जरी कारें भी बरामद हुईं।
अतिकुर की निशानदेही पर पुलिस ने बाद में यहां गनियाद्योली विशुवा निवासी राकेश पाठक ऊर्फ राजू को गिरफ्तार किया, उसके पास से चोरी की छह स्कूटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन


पुलिस ने अतिकुर को रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की, हालांकि पुलिस को गिरोह से कई और लोगों के तार भी जुड़े होने की आशंका है। गत दिनों जांच टीम ने दिल्ली से गिरोह के सरगना अमजद खान को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब तीनों पर गैंगस्टर एक्ट भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें