फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत में दो डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में महिला की मौत के मामले में बेटे ने दो डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़े की बीमारी के चलते मौत होने की पुष्टि हुई है।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीकमपुरा निवासी राजीव पुत्र लालाराम सैनी ने मां रामसखी को बीमार होने पर तीन अक्तूबर की शाम लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार शाम रामसखी की मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। इसकी सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर परिजन काफी देर तक कार्रवाई को लेकर विवाद करते रहे। इसी दौरान उसी वार्ड में भर्ती मरीज कल्पना के पति विनय ने भी आरोप लगाया कि उसके साथ भी एक डॉक्टर ने मारपीट की।
विज्ञापन


शनिवार को राजीव ने मऊदरवाजा थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि मां की हालत में सुधार न हुआ तो उसने डॉक्टर से इलाज की बात कही। इसके बाद भी डॉक्टर वहां पर नहीं पहुंचे। दूसरे दिन भी डॉक्टर नहीं आए। इलाज में लापरवाही बरतने से उसकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि फिलहाल उनको अभी तहरीर नहीं मिली है। उनके क्षेत्र में घटना भी नहीं हुई। उधर, कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र गंगवार ने बताया कि अभी उनके पास तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें