फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर गेस्ट हाउस में दुष्कर्म

विज्ञापन
भवाली में दबोचा रेप का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। एक दिन पहले घर से लापता किशोरी को दिनदहाड़े अगवा कर उसके साथ गेस्ट हाउस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो, अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एक अन्य आरोपी की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया है।
विज्ञापन

किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को किसी बात से नाराज होकर अपने घर से निकल गई थी। उसे श्यामखेत क्षेत्र में टाइल्स लगाने का काम करने वाला बरेली निवासी मो. राशिद घुमाने के लिए घोड़ाखाल मंदिर ले गया। लौटने पर उसने उसे भीमताल रोड पर छोड़ दिया। आरोप है कि वहां से चांफी निवासी राजेश ने उसे अपनी जीप में लिफ्ट दी और काठगोदाम ले गया। इसके बाद राजेश उसे भवाली, रामगढ़ रोड स्थित सनग्लो गेस्ट हाउस ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो, अपहरण, बलात्कार के मामला दर्ज
गेस्ट हाउस सील, केयरटेकर हिरासत में


आज अदालत में दर्ज किए जाएंगे किशोरी के बयान
भवाली। एसआई अनिल आर्या और बबीता मेहरा ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी राजेश के विरुद्ध पॉक्सो, अपहरण, बलात्कार के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की डीआई जीप को भी जब्त कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी राशिद की भी तलाश की जा रही है। बुधवार को अदालत में किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद राशिद पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के चल रहा था गेस्ट हाउस
पुलिस के मुताबिक रामगढ़ रोड स्थित सनग्लो गेस्ट हाउस बिना लाइसेंस के चल रहा था। बिना आईडी के कमरा देने के आरोप में पुलिस ने गेस्ट हाउस के केयरटेकर दिनेश कुमार को भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद सनग्लो गेस्ट हाउस के चार कमरों में ताला लगाकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

ये धाराएं लगाईं
376 बलात्कार
363, 365 अपहरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें