फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से छेड़खानी करने वाला दुकानदार निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लामाचौड़ क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ और अगवा करने की कोशिश करने वाला दुकानदार निकला। पुलिस ने उसे फतेहपुर रोड से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। हुलिया के आधार पर पुलिस उस तक पहुंच पाई। पता चला कि डेढ़ साल पहले भी वह छेड़खानी में पकड़ा गया था लेकिन माफी मांगकर छूट गया था।
विज्ञापन

छोटी रामणी कठघरिया में 13 जुलाई को 12 साल की बच्ची पर बाइक सवार झपट पड़ा था। बच्ची ने उसे दांत से काट लिया और बाइक सवार के चंगुल से छूटकर भाग निकली। गुस्साए ग्रामीणों ने गिरफ्तारी के लिए लामाचौड़ चौकी का घेराव किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 354, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। चौकी प्रभारी संजय जोशी ने बताया कि पता चला है कि आरोपी के पास नई बाइक है। पुलिस ने हुलिया के आधार पर छह दिन तक जानकारी जुटाई तो आरोपी पकड़ में आ गया। कड़ा गया अभि गुप्ता हिमालयफार्म बरेली रोड का रहने वाला है। मंगलपड़ाव बरेली रोड पर आरोपी की मोबाइल की दुकान है। पकड़े जाने पर उसने गलती स्वीकार करते हुए मांगी मांगना शुरू किया।

महिला का पीछा करने पर पीटा, पुलिस को सौंपा
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव में महिला का पीछा कर रहे एक युवक को लोगों ने पकड़कर पीटा और उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। भोटिया पड़ाव की महिला ने पुलिस को बताया कि रेलवे बाजार निवासी जहीर खान काफी दिनों से उसका पीछा करता था। सामने पड़ने पर वह गंदे गंदे इशारे करता था। महिला ने परेशान होकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। शुक्रवार की रात परिजनों ने उसे नैनीताल रोड पर पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें