फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पेट्रोलपंप कर्मी पर हमले के आरोप में काठगोदाम पुलिस ने भाजयुमो नेता दीपक जोशी को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में मजिस्ट्रेट ने उसे मुचलके पर रिहा कर दिया। दीपक का कहना था कि कर्मचारी के गाली देने पर उसने मारपीट की थी।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी चांदमारी निवासी किशोर कुमार कोहली नरीमन पेट्रोलपंप पर कर्मचारी है। उसका आरोप है कि शुक्रवार की रात कार मालिक भाजयुमो नेता ने पीट दिया था। लिखित शिकायत मिलने पर काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन ने ऊंचापुल निवासी दीपक जोशी को थाने में बुलाकर शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में भाजयुमो नेता का दावा है कि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। वह कई बार इस पेट्रोल पंप पर तेल भराया लेकिन कभी विवाद नहीं हुआ था।
रात मेें हवा भरने के लिए अनुरोध करने पर कर्मचारी कहने लगा कि उसे दो हजार रुपये वेतन मिलता है। उसकी ड्यूटी हवा भरने की नहीं है। गुस्सा तब आया तब उसने गाली गलौज कर दी। घटना के बाद पेट्रोल पंप के कारोबार से जुड़े लोग लामबंद हो गए। पिटाई की वीडियो क्लिप वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें