फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक और सोशल मीडिया पर कमेंट किया तो होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट या गाली गलौज करने पर अब सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। जांच के नाम पर मामले को टाला नहीं जाएगा। पता चला है कि जांच के नाम पर दर्जनों साइबर क्राइम के मामले एसओजी के पास पड़े हुए हैं। फरियादी पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। एसएसपी ने इस मामले में थानाध्यक्षों को तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन में आयोजित अपराध समीक्षा के दौरान एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने नगर निगम और पंचायत चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था के लिए निरोधात्मक कार्रवाई पर बल दिया। नशा विरोधी अभियान पर संतोष जताते हुए एसएसपी ने ठंडी सड़क स्थित मोबाइल शोरूम में हुई लाखों की चोरी मामले में पूछताछ की। उन्होंने सख्त लहजे में सीओ और कोतवाल से शीघ्र चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए। सूदखोरों पर भी नजर रखने के लिए हिदायत दी गई। ट्रैफिक प्लान के मुताबिक प्रत्येक चौकी और थाना प्रभारी को यातायात संचालन के निर्देश दिए गए। सिटी पोर्टल में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराने, वारंटों को तामीला कराने पर बल दिया गया। वीवीआईपी ड्यूटी में देर से जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एएसपी हरीशचंद्र सती, सीओ लोकजीत सिंह, डीसी ढौडियाल, रायमन सिंह नबियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें