फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ पौड़ी और आरओ ऊधमसिंह नगर को उपलब्ध कराएंगे परिणाम

विज्ञापन
मतदान का वीडियो किया वायरल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। 23 मई को होने वाली मतगणना के दौरान मीडिया कर्मियों को चक्रवार चुनाव परिणाम उपलब्ध कराने के लिए मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर से चुनाव परिणाम पहले निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराए जाएंगे और आयोग की अनुमति के बाद ही उसे सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन

एमसीएमसी प्रभारी योगेश मिश्रा ने बताया कि जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती के लिए एमबी डिग्री कालेज और एमबी इंटर कालेज में दो मतगणना केंद्र बनाए जाएंगे, जहां सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के परिणाम पौड़ी के जिला निर्वाचन अधिकारी को और नैनीताल सीट के अधीन आने वाले जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम ऊधमसिंह नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराए जाएंगे। दोनों मतगणना स्थलों में मीडिया सेंटर बनाया जाएगा जिसमें एनआईसी तथा निर्वाचन कार्यालय से परिणाम संकलन कर मीडिया प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि एमसीएमसी में कार्यरत 12 अधिकारियों को डाटा संकलन में लगाया जाएगा। दोनों लोकसभा क्षेत्रों के चक्रवार परिणाम का टेबुलेशन चार्ट तैयार किया जाएगा। मतगणना केंद्रों पर मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन मीडिया सेंटर तक पत्रकारों एवं ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों को मोबाइल ले जाने की छूट रहेगी। प्रशिक्षण में डॉ. नीरज रूबाली, अमन अनिरूद्ध, ब्रजेंद्र सिंह परिहार, हेमेंद्र रौतेला, डॉ. युगल किशोर जोशी, उमेश चंद्र जोशी, डॉ. सत्यनंदन भगत, डॉ. प्रदीप कुमार उपाध्याय, राकेश पाल, अब्दुल हसन रिजवी, एमसी जोशी, मदमहेश्वर प्रसाद शुक्ला, गोविंद गिरी गोस्वामी व आनंद सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की अनुमति के बाद ही
सार्वजनिक होगा चुनाव परिणाम
नैनीताल सीट में आने वाली विस सीटों का परिणाम आरओ ऊधमसिंह नगर को भेजा जाएगा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें