हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने पूनम की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में कॉल डिटेल मंगाई है।
गीतांजलि लेन हिम्मतपुर मल्ला निवासी पूनम रैकवाल (26) पुत्री खीम सिंह रैकवाल की लाश 20 जनवरी को गौलापुल के पास झाड़ी में मिली थी। वह रुद्रपुर स्थित वाहन कंपनी में ड्यूटी करती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पूनम 19 जनवरी की शाम करने के बाद शाम को साथियों के साथ निकली थी। पिता ने बृहस्पतिवार को थाने का मुआयना पहुंचे सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल से मुलाकात की। सीओ ने इस मामले में थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस तथ्य का पता लगा रही है कि मौत से पहले किन लोगों से पूनम ने बात की थी। कैसे वह गौलापार पहुंची। उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाला कौन था। पूनम के मोबाइल के मैसेज रिकवरी के लिए एसओजी प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि मैसेज से मुकदमे में काफी मदद मिलेगी।
पूनम आत्महत्या कांड में उकसाने का मुकदमा दर्ज
पुलिस ने कॉल डिटेल मंगाई, पिता ने सीओ से की मुलाकात