हल्द्वानी। शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाले नशेड़ी को रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार किया। आरपीएफ ने ट्रैक किनारे शराब पी रहे चार युवकों को भी पकड़ा है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया।
आरपीएफ प्रभारी चंद्रसेन सिंह ने बताया कि सोमवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ टीम गश्त कर रही थी। इस बीच किसी यात्री ने सूचना दी कि एक युवक शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंक रहा है। इस पर आरपीएफ मौके से पत्थर फेंकने वाले शहादत हुसैन निवासी वार्ड 20 वनभूलपुरा को पकड़ लिया।
इसके अलावा आरपीएफ ने शीशमहल से रेलवे ट्रैक किनारे शराब पी रहे चार युवकों किशन, चेतन, सचिन और इलियास को गिरफ्तार किया है। पांचों को कोर्ट में पेश किया गया।