हल्द्वानी। शक्ति विहार कालोनी तल्ली हल्द्वानी में किराये के मकान में रहने वाले कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केमू) के चालक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद होने पर उसने खुदकुशी की।
पुलिस के अनुसार ग्राम खाकरीकोट कनालीछीना निवासी शेखर तिवारी (35) केमू में बस चलाता था। वह शक्ति विहार में हेम चंद्र के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहता था। बुधवार की रात उसने कमरे में पंखे से लटककर दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि घरेलू मामले को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पत्नी पानी लेने के लिए चली गई और उसने फांसी लगा ली। लौटने पर उसने शोर मचाया तो पड़ोसी भी आ गए। शेखर की दो बेटियां हैं।