फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ठंडी सड़क पर मोबाइल शोरूम में हुई लाखों की चोरी के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की एक टीम बेतिया गिरोह की छानबीन के लिए बिहार में डेरा डाले हुए हैं। जिला पुलिस हरियाणा और हरिद्वार पुलिस के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

मोबाइल शोरूम में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस की एक टीम एसएसपी के निर्देश पर बिहार के बेतिया रक्सौल क्षेत्र में छानबीन के लिए पहुंच गई है। पुलिस अधिकारी हरियाणा और हरिद्वार पुलिस के संपर्क में है। तीनों स्थानों की पुलिस के निशाने पर अभी बेतिया गिरोह है। सूचनाएं भी एक दूसरे से साझा करने पर बात बनी है। अभी चोरी गए मोबाइल सर्विलांस की जद में नहीं आए हैं। पुलिस की टीमें अभी ठंडी सड़क के आस पास घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। फुटेज को खंगालने में अभी पुलिस को समय लग सकता है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि अभी कोई मजबूत साक्ष्य हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस की टीमें अपने कार्य में जुट गई हैं। पुलिस यह मानकर चल रही है कि घटना में स्थानीय गिरोह शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें