हल्द्वानी। मंगलपड़ाव पुलिस ने चोरी के गैस सिलेंडर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार शर्मा रेस्टोरेंट से 17 दिसंबर की रात चोरों ने दो गैस सिलेंडर चुरा लिए थे।
इस मामले में मंगलपड़ाव चौकी पुलिस ने आलू गोदाम सब्जी मंडी से दो लोगों को गैस सिलेंडर के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में समता आश्रम गली निवासी अमित कुमार और कैनाल कालोनी निवासी विशाल उर्फ भुवन शामिल हैं। दोनों के कब्जे से चोरी गए सिलेंडर को पुलिस ने बरामद किया है।