फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गरजी जेसीबी, ढ़हाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे के किनारे सात पक्के निर्माण ढहाए
विज्ञापन


कमलापुर (सीतापुर)। नेशनल हाईवे के किनारे बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चला। एसडीएम सिधौली प्रेम प्रकाश की देखरेख में दोपहर से शुरू हुआ अभियान शाम तक चलता रहा।

अभियान के पहले दिन सात पक्के निर्माण ढहाए गए। डिवाइडर से दोनों तरफ 24 मीटर तक अतिक्रमण हटाने की बात अफसर कह रहे हैं। गुरुवार को भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं बार-बार अतिक्रमण हटाने की आड़ में परेशान किए जाने से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। नागरिकों के मुताबिक जितनी जमीन अधिग्रहीत करनी है, वह एक बार में ही क्यों नहीं कर रहे हैं।

नेशनल हाईवे संख्या 24 चौड़ीकरण के दौरान भूमि अधिग्रहण के लिए जून 2014 में बड़े पैमाने पर रिहायशी व व्यावसायिक इमारतें ध्वस्त करते हुए अतिक्रमण हटाया जा चुका है।

तब सड़क के बीच से दोनों ओर साढ़े बाइस मीटर तक अतिक्रमण हटाया गया था। अफसरों ने इसके बाद भूमि अधिग्रहीत न करने का भरोसा भी दिया था।

करीब छह महीने बाद फिर अतिक्रमण हटाने के नाम पर कस्बे में जेसीबी दौड़ाई गई। अब साढ़े तीन साल बाद बुधवार को एक बार फिर अतिक्रमण हटाया गया।

इस बार डिवाइडर से दोनों ओर 24 मीटर तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के पहले दिन बीरबल, रामेंद्र, पप्पू दीक्षित समेत सात मकानों में तोड़फोड़ की गई।

जबकि 24 मीटर पर कस्बे भर में निशान लगा दिए गए हैं। एनएच के एक्सईएन प्रमोद ने बताया कि नई विद्युत लाइन हैंडओवर होते ही अंडरपास बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं कस्बा निवासी अंशू, वीरेंद्र, कल्लू, धर्मेंद्र, नरेश, गुड्डू आदि ने अतिक्रमण हटाने की आड़ में हाईवे प्रशासन पर बार-बार परेशान करने का आरोप लगाते हुए गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। व्यापारियों के मुताबिक उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें