फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत का कारण पता नहीं

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के सुनकिया ग्रामसभा में 27 दिसंबर को संदिग्ध अवस्था में विवाहिता विमला बिष्ट (22) पत्नी गौरव सिंह की हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई थी। शनिवार को मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। सीओ आरएस नबियाल ने बताया कि मृतक महिला के विसरा को जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिया गया है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 27 दिसंबर की दोपहर विवाहिता विमला बिष्ट ने अपने पिता गंगा सिंह बिष्ट निवासी धानाचूली को फोन कर पति और अन्य लोगों द्वारा मारपीट करने के साथ जान का खतरा होने की बात कही थी। विवाहिता के पिता गंगा सिंह बिष्ट ने बेटी को मायके लाने के लिए उसके ससुराल टैक्सी भेजी थी। लेकिन टैक्सी के पहुंचने से पहले पति गौरव सिंह ने ससुर गंगा सिंह को विमला के जहर खाने की बात कहते हुए उसे हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती कराने की सूचना दी थी। 27 दिसंबर की शाम विमला बिष्ट ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बेटी की मौत पर गंगा सिंह ने ससुरालियों पर बेटी के साथ मारपीट कर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। मुक्तेश्वर थाने में गौरव सिंह, सरस्वती देवी और कृपाल सिंह के खिलाफ 304 बी के तहत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला के विसरा को जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिया गया है।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं लगा विवाहिता के मौत के कारण का पता
पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजा रुद्रपुर लैब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें