फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल ट्रक चालक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दुर्घटना में घायल ट्रक चालक की एसटीएच में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। चालक ने इसके पहले हरदोई, बरेली में इलाज कराया था लेकिन हालत ठीक नहीं हुई थी।
विज्ञापन


मेडिकल पुलिस चौकी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के कसेरमनिया दन्यां निवासी पूरन चंद्र पांडे (25) पुत्र हरीश चंद्र पांडे 21 दिसंबर 17 को हरदोई में ट्रक चलाते समय सड़क हादसे के दौरान घायल हो गया। ट्रक मालिक ने उसको पहले हरदोई में भर्ती कराया।

हालात ठीक न होने पर बरेली स्थित एक निजी चिकित्सालय में ऑपरेशन किया गया। हालत कुछ सुधरने पर परिजन उसको लेकर घर लौट आए। शनिवार को हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें