हल्द्वानी। गौलापार के ग्राम खेड़ा में 24 फरवरी को किसान चंदन सिंह बजवाल की हत्या का खुलासा न होने से परिजन नाराज हैं। उन्होंने काठगोदाम पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं।
चंदन के बेटे गजेंद्र सिंह बजवाल ने रविवार को प्रेसवार्ता की। कहा कि हत्याकांड का खुलासा न होने के कारण पूरा परिवार परेशान है। पुलिस की जांच उनके घर के आसपास घूम रही है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। आरोप लगाया कि पुलिस ने हत्याकांड के दिन ही लापरवाही बरती। कहा कि न तो डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया और न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी गई। उन्होंने वारदात के जल्द खुलासे की मांग की। इस मौके पर बीडीसी सदस्य अर्जुन बिष्ट, हरेंद्र बोरा, धर्मेंद्र शर्मा, सुरेंद्र बर्गली, बीएस गौनिया आदि थे।
किसान हत्याकांड : पुलिस की जांच पर उठाए सवाल
बेटे ने कहा, न डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया, न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी गई