फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी ने लगाए रामपुर रोडपर लाल निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग और राजस्व की टीम ने रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए रामपुर रोड पर लाल निशान लगा दिया। अब कालाढूंगी रोड के अतिक्रमण पर भी निशान लगाया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण के सहायक अभियंता पंकज राय ने बताया कि शासन से आदेश मिला है कि रोड के किनारे पहले पैमाइश कर अतिक्रमण को चिन्हित करें। इसके बाद रोड को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जीतपुर नेगी से लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल तक रोड के अतिक्रमण का सर्वे किया। लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण तोड़ने के लिए मकान और दुकानों पर लाल निशान लगाया है। खतरे के निशान को देखकर दुकानदार घबरा गए हैं। काफी लोगों को भय है कि अतिक्रमण में उनकी दुकानें टूट सकती हैं। कारोबार चौपट हो सकता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी रामपुर रोड का सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद कालाढूंगी और बरेली रोड का सर्वे किया जाएगा। शासन का उद्देश्य मुख्य मार्गों को अतिशीघ्र चौड़ा करना है। काफी दिनों से रामपुर रोड को चौड़ा करने की योजना लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें