रामनगर (नैनीताल)। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कोसी बैराज पर पर्यटन पुलिस चौकी खोली गई है। वहीं नंदा लाइन के पास महिला पुलिस चौकी भी बनेगी। विधायक दीवान सिंह बिष्ट और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बृहस्पतिवार को इन चौकियों का उद्घाटन, शिलान्यास किया। बैराज चौकी पर एसआई इंद्रजीत सिंह को प्रभारी बनाकर पांच सिपाहियों की भी तैनाती की गई है। बताया कि नंदा लाइन में महिला पुलिस चौकी विधायक निधि से बन रही है। इस दौरान पुलिसकर्मियों से अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण लगाने, महिला अपराधों की सुनवाई सहजता से करने को कहा। अपराध नियंत्रण के लिए आम जनता से भी सहयोग मांगा गया। इस दौरान एसडीएम परितोष वर्मा, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई कश्मीर सिंह, एसआई कविंद्र शर्मा, विपिन जोशी, चेतन रावत समेत भाजपा नेता जगमोहन बिष्ट, गणेश रावत, मदन जोशी, सत्यप्रकाश शर्मा, हेम भट्ट, घनश्याम शर्मा, भावना भट्ट, जीवन मनराल, पृथ्वी रावत, गणेश मेहता थे।
नंदा लाइन के पास महिला चौकी बनी
एसएसपी ने चौकी प्रभारी की तैनाती की