फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडी बाईपास पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने कैंटर को चालक के साथ पकड़ लिया। क्षेत्रीय लोगों ने हादसे का कारण तिराहे पर लगने वाले जाम को बताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

अलकनंदा कालोनी निवासी डंपर संचालक विक्की नेगी (30) अपने दोस्त देवलचौड़ निवासी पंकज नेगी के साथ गाड़ी खड़ी कराने के लिए गौला नदी की तरफ गया था। लौटते समय मंडी बाईपास तिराहा (पेट्रोल पंप के सामने) पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दिया। दोनों युवक तेज टक्कर के चलते सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हेलमेट सिर से छिटक गया। हादसे के बाद जाम लगने पर लोगों ने दौड़ाकर चालक सहित कैंटर को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद उपनिरीक्षक किरपाल सिंह दोनों युवकों को लेकर परिजनों के साथ एसटीएच के समीप एक निजी चिकित्सालय गए। यहां डाक्टरों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया। विक्की दो भाइयों में बड़ा था। विक्की के चाचा गुलाब सिंह नेगी ने बताया कि अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। घायल पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विक्की के साथियों ने आरोप लगाया कि इस रोड पर शराब की दुकानों के चलते आए दिन जाम लगता है। जाम के चलते ही दुर्घटना हुई है। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें