फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ओरियंटल बैंक के एटीएम से बरेली के दो युवकों ने 12 बैट्रियां चुराई थी। एसओजी और कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को तीन पानी रेलवे क्रासिंग पर धर दबोचा। दोनों बाइक से चकमा देने की कोशिश कर रहे थे। दोनों ऊधमसिंह नगर जिले में भी बैट्री चुरा चुके हैं।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बहुद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि एटीएम से दो दिन में 12 बैट्रियां चोरी होने के मामले में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल के निर्देशन में पुलिस टीमें गठित की गई थीं। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि 19 और 21 अक्तूबर को छह-छह बैट्रियां चुराई गई थीं। फुटेज में बाइक सवार दो युवकों की तस्वीर सामने आई थी। पुलिस इसके आधार पर छानबीन कर दोनों तक पहुंच गई। बृहस्पतिवार को तीन पानी बाइपास पर पीछा करने पर दोनों आंवला गेट की तरफ भागने लगे। पुलिस ने रेलवे क्रासिंग के पास दोनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान दो बैग से छह बैट्रियां बरामद की गईं।
पकड़े गए एक युवक ने अपना नाम मोहम्मद यूसुफ निवासी जामा मस्जिद के पीछे बीरिया शाहगढ़ (बरेली) और दूसरे ने आसिफ निवासी शेखीपुर इस्लामनगर बहेड़ी (बरेली) बताया। पूछताछ के बाद छह अन्य बैट्रियां आंवला गेट से बरामद की गईं। गिरफ्तारी में लगी टीम में एसओजी प्रभारी दिनेश कुमार पंत, चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, एएसआई सत्येंद्र प्रसाद गंगोला, अनिल गिरी गुणवंत, रियाज अख्तर, कुंदन कठायत, ललित मेहरा शामिल रहे।
विज्ञापन


दो हजार में बेचते हैं एक बैट्री
यूसुफ ने बताया कि वे बारातों में लाइट लेकर चलने का काम करते हैं। वे अक्सर नैनीताल और अल्मोड़ा घूमने जाते हैं। रास्ते में सुनसान एटीएम में पहुंचकर बैट्री उड़ा लेते हैं। चोरी की एक बैट्री दो हजार रुपये तक बिक जाती है। यूसुफ को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 2016 में बैट्री चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद वह फिर चोरी करने लगा। पुलिस ने दोनों का बरेली पुलिस ने आपराधिक इतिहास मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें