फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी पति को छोड़कर महिला सिपाही लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सब्जी खरीदने गई महिला सिपाही लापता हो गई। उसके पति सेना में हैं और यहां कैंट में रहते हैं। दोनों ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की दस महीने की बेटी है। फौजी ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला सिपाही का पता लगाने के लिए संभल (उत्तर प्रदेश) पुलिस से संपर्क स्थापित किया है।
विज्ञापन

भोटिया पड़ाव थाने के उपनिरीक्षक भगवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि संभल जिले में तैनात महिला सिपाही ने छावनी में रहने वाले फौजी से 2014 में प्रेम विवाह किया था। महिला सिपाही छह महीने की छुट्टी लेकर अपने पति के साथ रह रही थी। पूछताछ से पता चला कि महिला सिपाही दो अगस्त को सब्जी लेने गई थी लेकिन देर तक लौटकर नहीं आई। खोजबीन के बाद फौजी ने पुलिस को अवगत कराया। फौजी का कहना है कि उसने पत्नी को डांटा भी नहीं था। पता नहीं किस कारण चली गई। महिला सिपाही का मायका बिजनौर जिले के एक गांव में है। फौजी मूल रूप से मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा के एक गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें