फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल का असर चेकिंग के लिए टीआई उतरे 25 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाई गई पुलिस की चौपाल में एसएसपी के एलान का असर रविवार को दिखाई दिया। यातायात निरीक्षक की टीम ने बनभूलपुरा में चेकिंग अभियान चलाया और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 25 वाहनों का चालान किया। ओवरलोडिंग पर पुलिस ने दो चालकों का डीएल निरस्त करने के लिए आरटीओ को लिखा है।
विज्ञापन

पुलिस की चौपाल में एसएसपी ने नाबालिगों और अवैध टेंपो संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इसी आदेश के तहत यातायात निरीक्षक महेंद्र चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने 25 वाहनों का चालान कर सात हजार रुपये जुर्माना वसूले। ओवर लोडिंग करने पर पुलिस ने दो टेंपो का चालान किया और दोनों चालकों के डीएल को निरस्त कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया। यातायात निरीक्षक का कहना है कि चोरगलिया रोड पर प्राइवेट बसों के संचालन पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज से भी इस मार्ग पर बसों के संचालन को रोक लगाने के लिए अनुरोध किया जाएगा। इस मामले में बस संचालकों और यातायात विभाग के साथ एक बैठक भी हुई है।


यातायात नियमों के उल्लंघन पर 25 का चालान
एसएसपी के एलान के दूसरे दिन ही बनभूलपुरा में कार्रवाई

जल्द सीपीयू लगाई जाएगी
हल्द्वानी। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बनभूलपुरा में चेकिंग के लिए जल्द ही सीपीयू टीम को तैनात किया जाएगा। पुलिस के साथ सीपीयू दो स्थानों पर चेकिंग करेगी। अवैध वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें