फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी के आगे नहीं डिगे शाहिद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बहन के कातिलों को सजा दिलाने के लिए भाई ने मुरादाबाद और हल्द्वानी एक कर दिया। धमकी के बावजूद परिवार के लोग नहीं डिगे। पौने दो साल की भागदौड़ के बाद अदालत ने बहन के कातिल पति को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी शाहिद हुसैन ने बताया कि नवंबर 2011 को छोटी बहन हिना कौसर का निकाह मुरादाबाद जिले के खजूर वाली मस्जिद गल शहीद निवासी मशकूर के साथ किया था। शाहिद के अनुसार चारों भाइयों ने निकाह में काफी खर्च भी किया था लेकिन ससुरालियों ने हिना को काफी प्रताड़ित किया। सात नवंबर 2016 को मौत की सूचना मिलने पर चारों भाई सन्न रह गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। भाई का कहना है कि मुकदमे की जांच के दौरान उसको मारने की धमकी मिलने लगी, पैसे का प्रलोभन दिया गया। फिर भी नहीं डिगे। अदालत ने 13 अप्रैल 18 को पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस मामले में अदालत ने सास और देवर को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें