फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मोबाइल एप में हुई शिकायत तो ध्वस्त किया अवैध निर्माण

विज्ञापन
भीमताल में अतिक्रमण हटाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। सरकारी भूमि पर अवैध रुप से निर्माण करने वाले दो लोगों के खिलाफ जब सीएम मोबाइल एप के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई शिकायत की गई तो प्रशासन हरकत में आया। कुमाऊं कमिश्नर के आदेश पर एसडीएम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

सोमवार को कौश्याकटौली एसडीएम प्रमोद कुमार ने क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण की टीम के साथ खैरना बाजार और मल्ला खैरना में किए जा रहे अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराया। क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता बलवीर सिंह ने बताया कि खैरना से कैंची धाम के मध्य 14 अतिक्रमण करने वालों को 22 मार्च को नोटिस जारी किए गए थे। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई है। स्टेट हाइवे से लगे 200 मीटर की दूरी के आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया जाएगा। बाजार क्षेत्र में आवासीय पट्टों में व्यावसायिक कार्य करने वालों को भी शीघ्र चिह्नित किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार नवाजिश खलिक, चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट, पटवारी पवन ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें