फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलसा नदी में फंसे शव को बाहर निकाला, नही हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लाक के दुदली ग्रामसभा के अंतिम छोर में स्थित कलसा नदी में फंसे शव को घंटों की मशक्कत के बाद राजस्व पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से निकाल लिया। शव के बेहद सड़ गल जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। राजस्व पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रख दिया है।
विज्ञापन

पट्टी पटवारी गंगादत्त पलड़िया ने बताया कि बुधवार को ग्रामीणों ने कलसा नदी के दूसरे छोर पर शव होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकालने का प्रयास किया। नदी में पानी अधिक होने के कारण शव नहीं निकाला जा सका। बृहस्पतिवार की सुबह पटवारी गंगा दत्त पलड़िया, हेम जोशी, हरीश जोशी, राजेंद्र सनवाल आदि एसडीआरएफ की छह सदस्यीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह नौ बजे से शव को निकालने के प्रयास शुरु हुए और दोपहर एक बजे के करीब शव को किसी तरह नदी से बाहर निकाल लिया गया।
पटवारी पलड़िया ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 42 साल है और उसके शरीर में कोई कपड़ा नहीं था। शव के अत्यधिक सड़ गल जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि सात आठ दिन पहले हुई मूसलाधार बरसात में उक्त शव कहीं ऊपर की ओर से बहकर आया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें