फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर पुत्री को बेचने, मारपीट का आरोप

Tue, 28 Feb 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। पति की मारपीट से परेशान पीड़िता ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से न्याय की गुहार लगाई है। उसने अपने पति पर उसे प्रताड़ित कर एक बच्ची को बेचने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


आयोग की उपाध्यक्ष अमिता ने बताया कि थैलीसैंण पौड़ी गढ़वाल निवासी एक महिला का कुछ समय पहले अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह काशीपुर ऊधमसिंह नगर में कमरा लेकर वहां की एक फैक्ट्री में काम करने लगी।

इसी दौरान उसकी मुलाकात धूमाकोट पौड़ी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति से हुई। दोनों में प्रेम होने पर उन्होंने गर्जिया मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे। 2015 में उसकी पहली पुत्री हुई। इसे उसके पति ने बेच दिया।
विज्ञापन


उसके बाद दूसरी पुत्री हुई। इसे भी वह बेचने के लिए दबाव बनाने लगा। मां के मना करने पर उसको मारा, पीटा गया। घर से पैसे मांगकर लाने को कहा गया। इसके लिए वह लगातार उत्पीड़न कर रहा है। पीड़िता ने लोहनी को बताया कि आरोपी ने खुद की पत्नी के मरने की बात कही जबकि उसकी पहली पत्नी जीवित है और वह उसके साथ भी रहता है।

कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है उन्होंनेे इस मामले में पुलिस को भी सूचित कर दिया है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें